Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भिलाई जिंदाबाद पुस्तक पर हुई सारगर्भित परिचर्चा, विकास यात्रा को बताया जीवंत दस्तावेज

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भिलाई:- भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में सियान सदन वैशाली नगर में “भिलाई जिंदाबाद – कुछ किस्से कुछ कहानिया...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में सियान सदन वैशाली नगर में “भिलाई जिंदाबाद – कुछ किस्से कुछ कहानियां” पुस्तक पर गरिमामयी एवं विचारोत्तेजक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर राजेन्द्र सोनबोइर, चिरंजीव जैन, मुहम्मद जाकिर हुसैन एवं महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि भिलाई के औद्योगिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास का जीवंत इतिहास है। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रमाणिक दस्तावेज साबित होगी और पुस्तक में भिलाई की आत्मा बसती है।

                महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने पुस्तक की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना, सोवियत संघ के तकनीकी सहयोग, औद्योगिक उपलब्धियों, श्रमिक आंदोलनों, सामाजिक परिवर्तनों तथा ऐतिहासिक घटनाओं का तथ्यपरक वर्णन किया गया है।राजेन्द्र सोनबोइर ने कहा कि पुस्तक शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। वहीं चिरंजीव जैन ने कहा कि भिलाई ने शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी विशेष पहचान बनाई है और यहां के शिक्षकों, साहित्यकारों तथा संस्कृति कर्मियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

                 कार्यक्रम में मुहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा कि “भिलाई जिंदाबाद” भिलाई की जीवंत स्मृतियों, संघर्षों और उपलब्धियों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से भिलाई की विकास यात्रा को शब्दों में संजोने का प्रयास किया गया है।इस दौरान वरिष्ठ नागरिक महासंघ की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया तथा सियान सदन वैशाली नगर के लिए पुस्तक की प्रतियां भी भेंट की गईं।कार्यक्रम में गायक जोसफ, संतोष शुक्ला एवं दिनेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत गीतों ने समां बांधा। मई माह में जन्मदिन वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्माओं को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने पुस्तक को भिलाई की औद्योगिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण एवं संग्रहणीय दस्तावेज बताया।

No comments