Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खाद-बीज संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले में खाद, बीज और डीजल की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लग...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले में खाद, बीज और डीजल की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम आवेदन सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा निजी दुकानदारों द्वारा हो रहे शोषण पर रोक लगाने की मांग की है।भारतीय किसान संघ द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में किसान खाद, बीज और डीजल के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों को समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रहा है, वहीं निजी खाद विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत वसूली कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। संघ का कहना है कि शासन-प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

      संघ ने मांग की है कि समितियों में पर्याप्त खाद की व्यवस्था की जाए, किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाए तथा कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही किसानों को कृषि कार्य के लिए डीजल उपलब्ध कराने, गुणवत्तायुक्त बीजों का भंडारण करने और हरी खाद के बीज सस्ती दरों पर देने की मांग भी उठाई गई है।भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

        इस दौरान जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष ठाकुर राम, टीकम राम साहू, गौतम साहू, गोपालराम, उत्तम, उमेश्वरी, लोकेश्वरी साहू, महेंद्र, अशोक, हिमेंद्र कुमार, प्रदीप चंद्राकर, धनेश्वर सोनकर, प्यारे लाल निषाद, टेकराम चंद्राकर, व्यासनारायण, मुकेश लाल, मेवाराम साहू, दानेश्वर, रामकुमार एवं चमनलाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

No comments