छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- नगरपालिका क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों को गति देने तथा नगर की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर जिला कले...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- नगरपालिका क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों को गति देने तथा नगर की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शासन को विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव भेजने, जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए आश्रय निधि से मकान निर्माण हेतु परिषद में संकल्प पारित कर अनुमति लेने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
नगर के विकास कार्यों के लिए शासकीय भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित करने तथा वर्षों पुरानी कॉलोनियों में आवश्यक विकास कार्य कराने के लिए अनुमति प्रदान किए जाने की मांग भी रखी। कलेक्टर ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए नगरपालिका कुरूद को निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही।नगरवासियों की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए नगर विकास के प्रति उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments