छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी की उपस्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी की उपस्थिति एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में कुरूद स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता की हर समस्या को लेकर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई संगठन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा।
विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि संगठन की ताकत ही जनता की आवाज होती है और जब युवा मैदान में उतरते हैं तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर कुरूद विधानसभा में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने का संकल्प लें।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष गुरुदेव महिपाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, प्रभारी महासचिव तुकेश साहू, महासचिव यक्ष साहू, भखारा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुखराज साहू तथा युवा नेता सुबोध झा ने भी संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
मासिक बैठक में कुरूद विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महासचिव तुकेश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पार्षद अर्जुन ध्रुव ने किया।
बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, उपाध्यक्ष गुरुदेव महिपाल, पार्षद अर्जुन ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेसी भुवनेश्वर सिंह, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, प्रभारी महासचिव तुकेश साहू, पुखराज साहू, सुरेश साहू, घनश्याम साहू, यक्ष साहू, युवराज साहू, तुलेश साहू, योगिराज चंद्राकर, उमेश साहू, नागेश साहू, कुलदीप कश्यप, मित्रभाण सिन्हा, बैतल साहू, सोमप्रकाश साहू, पूना राम साहू, सुबोध झा, दुष्यंत ढीढ़ी, चुनेश्वर साहू, टिकेश्वर सिन्हा, गौतम देवांगन, भुवन साहू, रूपेन्द्र चंद्राकर, चोवा साहू, पूरण साहू, राहुल नगारची, सुरेन्द्र साहू, दिवाकर चंद्राकर, योगेश निर्मलकर, कोमल साहू, रिखीराम ध्रुव, अमितेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments