छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- असम एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर ग्राम सेमरा डी में भाजपा क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- असम एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर ग्राम सेमरा डी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को बधाई दी।रंजना साहू ने कहा कि असम की जनता ने विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है, वहीं पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “डबल इंजन सरकार” का प्रभाव पूर्वोत्तर से लेकर बंगाल तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो “सबका साथ, सबका विकास” की नीति की जीत है।
असम की जीत पर उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में उग्रवाद पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, महिला सुरक्षा और चाय बागान मजदूरों के कल्याण जैसे कार्यों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। वहीं पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां की जनता तुष्टिकरण, कटमनी और हिंसा की राजनीति से परेशान थी और अब भाजपा को मौका देकर “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया है।उन्होंने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करती है। रंजना साहू ने असम के मुख्यमंत्री, बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं केंद्रीय नेतृत्व को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला महामंत्री राकेश साहू, धनेश्वरी साहू, फतेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, बालाराम साहू, भगत यादव, अमन राव, सरपंच सुनीता ध्रुव, कमल नारायण ध्रुव, साकेत साहू, सोहन साहू, पन्नालाल थवाईत, फूल सिंह, मक्खन, मूलचंद, सियाराम यादव, रतीराम, राजेश्वर, उमेश कुमार, चंद्रिका भाई, डोमेश्वरी, लक्ष्मी नेताम, टिकेश्वरी नेताम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments