Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राज्यस्तरीय स्पेशल कोर्स में जिले की सहभागिता पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 09 स्काउटर-गाइडर की सहभागिता

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राज्य पुरूस्कार और राष्ट्रपति पुरूस्कार में स्काउट-गाइड की अधिकतम सहभागिता...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राज्य पुरूस्कार और राष्ट्रपति पुरूस्कार में स्काउट-गाइड की अधिकतम सहभागिता के उददेश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पांच दिवसीय प्राथमिक फस्र्ट एड, टेªनिंग काउन्सलर, बैज इन्सट्रक्टर्स एवं परीक्षक एवं योग इन्सट्रक्टर्स के स्पेशल कोर्स में धमतरी जिले से चयनित 09 स्काउटर गाइडर ने स्पेशल कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर पाठ्यक्रम की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से सीखा। जिले से स्काउटर दुर्गेश द्विवेदी, अमित कंवर, टिकेश्वर यादव, चोवालाल धीवर और गाइडर डीओसी हीना भेंसले, डोलेश्वरी साहू, दीपमाला साहू, योगिता कंवर और राधिका नेताम ने प्रशिक्षण शिविर में पाठ्यक्रम में स्काउटिंग की विषयगत बारीकियों और व्यावहारिक कौशल को सीखा। 

        प्रशिक्षण शिविर मे शिविर संचालक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डाॅ. पूनम सिंह साहू, संचालक मण्डल के एलओसी संतोष कुमार साहू, शंकर लाल साहू, पवन कुमार नायक, सुनील देशलहरे, राज्य संगठन आयुक्त जलवती साहू, सरोजनी यादव, लीना वर्मा, अनिता साहू, कैशरीन बेग और शशीकला सोनी की राज्य टीम द्वारा पंजीयन पश्चात राज्य के 73 स्काउटर गाइडर्स को ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि, टेंट पिचिंग और टेंट निर्माण, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, टेªसल सहित विभिन्न पायनियरिंग प्रोजक्टबनाना एवं लेसिंग, विभिन्न गैजेटस बनाना, डयूटी चेंज, रोटा चार्ट, शिविर ज्वाल कार्यक्रम, टर्न आउट, सहित विषयगत बारीकियों से भी पारंगत कर स्काउटिंग कौशल को सीखाया गया। प्रशिक्षण में बेसिक, एडवांस, एचडब्ल्यूबी, प्रीएएलटी, एएलटी और एलटी स्तर के स्काउटर गाइडर्स को स्काउटिंग का कौशल को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप विकसित करने तथा स्काउटिंग कौशल को व्यावहारिक रूप से निखारने के लिए किया गया। विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य सरोजनी यादव के मार्गदर्शन में योग प्रोटाकाल, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास भी किया। 

        इस दौरान रायपुर के योग प्रशिक्षक डाॅ. छगनलाल सोनवानी ने जलनेति, सूत्रनेति, रबडनेति, कुंजल क्रिया, धौति क्रिया सहित प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा विभिन्न रोगो का उपचार और नेचुरोपैथी का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों को योग शिक्षा की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुख्यालय आयुक्त जी स्वामी, विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती, ने भी प्रशिक्षण शिविर में शिरकत कर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पाण्डेय ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर बधाई दी। डीओसी हीना भंेसले ने अपने शिविर अनुभव में बताया कि इस शिविर का मुख्य उददेश्य स्काउटर गाइडर्स के स्काउटिंग कौशल को निखारना और वयस्क विकासात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना है। 

       जिला मुख्य आयुक्त चेतन प्रकाश जी, स्काउट-गाइड जिला संघ अध्यक्ष डाॅ. गणेश प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, जितंेद्र कुमार साहू, वनीता मगर, यशोदा सोनकर, डोलेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, डीईओ श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवनलाल साहू, शशि बंसोर, जिला सचिव सोहन लाल साहू, डीओसी नेमलाल गंगेले, जिला संगठन आयुक्त हीना भेंसले सहित जिला संघ और ब्लाॅक के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई दी।

No comments