छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष प...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गंगरेल मंडल (डुबान) के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम पण्डरीपानी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री अहमद अली के साथ वरिष्ठ ग्रामीण स्वर्गीय सुकलाल कुरेटी की धर्मपत्नी श्रीमती कालेंद्री कुरेटी से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर मोदी सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ की जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात ग्राम मालगांव में वरिष्ठजन श्री भुखाऊ सलाम एवं श्री रामचंद देवांगन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वहीं ग्राम कोड़ेगांव (रै.) में श्री बहुर सिंह नेताम, श्री सुरेंद्र सोरी एवं श्री रमेश कांवड़े से भेंट कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर जनसंवाद किया गया। ग्राम अकलाडोंगरी में समाज प्रमुख एवं वरिष्ठजनों श्री शत्रुघ्न मंडावी, श्री बहुर सिंह कुरेटी तथा श्री बलराम कांवड़े से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। इस दौरान वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा मिली है। विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज के वरिष्ठजनों के अनुभवों एवं मार्गदर्शन को सम्मान देना भी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अमूल्य है तथा नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच निरंतर कार्य करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।


No comments