छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर की अनुशंसा पर ग्राम जोरातराई (अ) में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कुल 20 लाख र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर की अनुशंसा पर ग्राम जोरातराई (अ) में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कुल 20 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें पिपराही तालाब गहरीकरण कार्य (09 लाख रुपये) तथा नहर नाली क्रमांक-09 के जोरातराई माइनर की 3 किलोमीटर लंबी सिंचाई नहर के गहरीकरण एवं सफाई कार्य (11 लाख रुपये) शामिल हैं।
इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन विगत दिनों जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इन कार्यों के लिए विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तालाब एवं नहर के गहरीकरण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में आनंद यदु (जनपद सभापति), पूर्णिमा साहू (सरपंच एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष), रामस्वरूप साहू (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), गोविंद सिंह राजपूत (प्राधिकृत अधिकारी कोलियरी), ईश्वर निषाद (उप सरपंच), बंसीलाल साहू, सुदामा राम साहू, धनसाय साहू, गणपत निषाद, पंचम पाल, सुखसागर निषाद, अशोक पाल, प्रकाश निषाद, जालम साहू, रामजी तारक (बूथ अध्यक्ष), देवनारायण साहू (पंच), राकेश पाल (पंच), बालमुकुंद साहू (पंच), प्यारे तारक (पंच), लव निषाद (पंच), श्रीमती विद्या साहू (पंच), बिंदु निर्मल (पंच), रंजना साहू (पंच), पंचवती निषाद (पंच), भिनेश्वरी निषाद (पंच), हरी पाल, पीतांबर निषाद, टेकराम निर्मलकर, हरिश्चंद्र तारक, खेदुराम पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments