Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस नेता "योगेश साहू" का बड़ा आरोप, कलेक्टर और खनिज विभाग पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले में अवैध रेत उत्खनन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू न...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले में अवैध रेत उत्खनन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में महानदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है और संबंधित अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।

       योगेश साहू ने कहा कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है। उनका आरोप है कि रेत उत्खनन में लगे बड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल कुछ मशीनों को जब्त कर खानापूर्ति की जाती है, जबकि बड़ी संख्या में रेत से भरे वाहन लगातार संचालित होते रहते हैं।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रशासन अवैध उत्खनन रोकने के प्रति गंभीर है तो रेत परिवहन में लगे बड़े वाहनों पर व्यापक कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। योगेश साहू का आरोप है कि कार्रवाई की जानकारी पहले से ही संबंधित लोगों तक पहुंच जाती है, जिससे वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देते हैं।

     कांग्रेस नेता ने कहा कि महानदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी का स्वरूप प्रभावित हो रहा है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।योगेश साहू ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

No comments