छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड: -जनपद पंचायत मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतिमपुर में शुक्रवार 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया ग...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मगरलोड:-जनपद पंचायत मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतिमपुर में शुक्रवार 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ग्राम निर्माण के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के पालन का संकल्प लिया। बैठक में गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा कचरे के उचित निपटान के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी हेमलाल साहू, सचिव चंदाहास साहू, रोजगार सहायक ओमप्रकाश अहिरवार, उपसरपंच चुम्मान लाल साहू, नारायण लाल साहू, हिराऊ मांडे, गोवर्धन, श्रीमती तुलसी साहू, नंदनी साहू, यशोदा साहू, लक्ष्मी धृतलहरे, हीरा डाहरिया, ग्राम कोटवार बालादास, संतूराम सोनी, शेखर, संतोष कुमार साहू, रमेश टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्राम सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


No comments