Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डूबान प्रभावित गांव कोदोगहन, मालगांव में विधायक ओंकार साहू ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ओंकार साहू ने डूबान प्रभावित ग्राम कोदागहन एवं मालगांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी सम...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ओंकार साहू ने डूबान प्रभावित ग्राम कोदागहन एवं मालगांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों से विधायक को अवगत कराया।गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक श्री साहू ने घर-घर पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने डूबान क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सड़क, पेयजल, बिजली, आवागमन तथा पुनर्वास से संबंधित समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

         इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि डूबान प्रभावित परिवार वर्षों से विभिन्न कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण कर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा ग्रामीणों की आवाज को शासन और प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि गांवों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

        ग्रामीणों ने विधायक की जनसंपर्क यात्रा की सराहना करते हुए अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , मंडल अध्यक्ष ताना जी राव रणसिंह , जनपद सदस्य जयंत नेताम , अम्बिका सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस , गोलू खान उपसरपंच , कोड़ेगाव बी सरपंच , ऋषभ ठाकुर , धर्मेंद्र पटेल , चन्द्रहास साहू , दिलीप ठाकुर , रमेश कौशिक , भारत साहू साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

No comments