Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श ग्राम डोमा (गुजरा) में पूर्व सरपंच स्वर्गीय डॉ. जोहित राम साहू के सुपुत्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श ग्राम डोमा (गुजरा) में पूर्व सरपंच स्वर्गीय डॉ. जोहित राम साहू के सुपुत्र प्रदीप कुमार साहू के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से भव्य पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले के लोग प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के कारण अधिक स्वस्थ और दीर्घायु होते थे, लेकिन आज मानव प्रकृति से दूर होता जा रहा है, जिसके कारण विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं।

            विधायक श्री साहू ने कहा कि वर्तमान में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्व लगातार प्रदूषित हो रहे हैं। बाहरी और आंतरिक दोनों स्तरों पर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामाजिक, प्राकृतिक, व्यावहारिक एवं धार्मिक स्तर पर सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप कुमार साहू की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने की दिशा में उनका यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी ग्रामीणों और सहभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

         कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच गुंजन साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य श्रीमती फागेश्वरी राजेश साहू, कुरमातराई के सरपंच, सहकारी समिति अध्यक्ष तुलाराम महमल्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद राम साहू, अमरदीप साहू, डॉ. दयालाल साहू, उप सरपंच श्रीमती अनिता तारक, संत पंचम साहेब, लीलाराम साहू, श्यामलाल साहू, पोखराज बनपेला, मुकेश साहू, बृजभान साहू, पूर्व सरपंच मोतीलाल नगारची, डॉ. डोमार सिंह, यशवंत साहू सहित ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पंचगण तथा श्री रामायण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments