21जून को बगौद में मनाई जाएगी सदगुरु कबीर जयंती, जनजागरूकता अभियान के तहत होगा आयोजन

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- स्वतंत्रता संग्राम 2018 आजादी के आंदोलन के तत्वावधान में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की कड़ी में 21 जून (रविवार) को सामुदायिक भवन भाटापारा, ग्राम बगौद में सदगुरु कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।आयोजकों के अनुसार समारोह में कबीर आश्रम नयापारा राजिम से संत साहेब समेन दास जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और सदगुरु कबीर के विचारों तथा सामाजिक समरसता, मानवता एवं सद्भावना का संदेश देंगे।

            कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संचालक पंडित शंकर दादा रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में बसंत ध्रुव, हेमलाल साहू, रामलाल साहू, मोतीलाल साहू, माधव साहू, छबिलाल साहू, भुनेश्वर साहू, डॉ. देवचरण साहू, समारू सिंहा, महेश कुर्रे एवं अर्जुन पटेल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के ग्रामीण बंधुओं, माताओं, बहनों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top