छत्तीसगढ़ कौशल न्युज बालोद:- नगर पंचायत पलारी के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस प्रत...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
बालोद:- नगर पंचायत पलारी के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस प्रत्याशी यानेश कुमार साहू ने भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच को पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं कांग्रेस समर्थित 10 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की जीत के साथ नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराया है। मतगणना के तीसरे एवं अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश कुमार को 566 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच को 491 मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास, संगठन की मेहनत और पार्टी की जनहितकारी नीतियों की जीत बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन तथा बालोद विधायक संगीता सिन्हा की लगातार सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए गए संगठनात्मक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने पलारी चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रभारी मंत्री, पार्टी संगठन, प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने भी लगातार दौरे किए थे। इसके बावजूद भाजपा मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो सकी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जीत के बड़े दावे किए थे, लेकिन चुनाव परिणाम ने तस्वीर बदल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा जनता के बीच किए गए कार्यों के कारण पार्टी को यह सफलता मिली है।चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए पार्टी नेताओं ने पलारी की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को समर्थन दिया है।


No comments