छत्तीसगढ़ कौशल न्युज पलारी:- नवनिर्मित नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित आभार रैली में हजारों की संख्या...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
पलारी:- नवनिर्मित नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित आभार रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम नागरिक शामिल हुए। रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू एवं 10 वार्डों में विजयी कांग्रेस पार्षदों की जीत पर पलारी की जनता का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार ओंकार साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पलारी की जनता को कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।वक्ताओं ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। पलारी की जनता ने विकास, विश्वास और जनसेवा के पक्ष में अपना समर्थन देकर कांग्रेस पर भरोसा जताया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष यानेश साहू ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पलारी की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।आभार रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस की यह ऐतिहासिक विजय जनता के विश्वास और लोकतंत्र की जीत है। सभी ने मिलकर पलारी के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


No comments