Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद मे आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न संपन्न

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - सोमवार को आम आदमी पार्टी कुरूद विधानसभा का बैठक काली मंदिर में रखा गया जहां माननीय मुकेश अहलावत जी विधायक द...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- सोमवार को आम आदमी पार्टी कुरूद विधानसभा का बैठक काली मंदिर में रखा गया जहां माननीय मुकेश अहलावत जी विधायक दिल्ली व पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रभारी था उनके साथ मे सूरज उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, भूपेंद्र चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष व रूद्र सेन जी कार्यकर्ताओ मे जोस भरने मौजूद रहे  सोमवार दोपहर 4:00 बजे बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने पुराना बाजार चौक में अहलावत जी का स्वागत किया उसके पश्चात पैदल मां चंडी के चौखट मे पहुंचकर अहलावत जी ने कुरुद विधानसभा की खुशहाली की कामना की जिला अध्यक्ष विनोद सचदेवा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 9 जून से पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा में बैठक आयोजित की जा रही है यूथ विंग जिला अध्यक्ष ललित नागारची ने कुरुद विधानसभा के बारे में बताते हुए कहा कि पूरे विधानसभा को 6 ब्लाक में बांटा गया है और 6 ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो अपने नीचे संगठन को मजबूत करेंगे माननीय अहलावत जी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहां की संगठन को मजबूत करें आने वाला समय आम आदमी पार्टी का समय है जनता देख रही है दोनों पार्टी ही भ्रष्ट हैं दिल्ली और पंजाब में जिस प्रकार कार्य चल रहा है वह कार्य छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं है सुशासन के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य नहीं है यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है 

       पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार करना है बूथ स्तर पर मजबूती लाना है और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना है संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी चुनावी तैयारी को प्रभावी बनाना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में पहुंचकर बैठक ली जा रही है इसी कड़ी में धमतरी और कुरुद विधानसभा की बैठक आज ली गई 

         प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर जी ने कहा प्रदेश में आज तीसरे मोर्चे को लेकर चर्चा चल रही है आम आदमी पार्टी के पास संगठन को मजबूत कर तीसरे मजबूत विकल्प रखने का मौका है इसके लिए गांव को मजबूत और सशक्त होना पड़ेगा जिला अध्यक्ष जिला सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अंध भक्तों से दूर रहना पड़ेगा आज भारत विश्व गुरु बनते बनते विश्व चेला बन चुका है यूथ विंग जिला अध्यक्ष ललित नागारची जी ने कहा छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस स्टेट होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से बिजली की पूर्ति नहीं की जा रही है छत्तीसगढ़ियों को लूटने का काम साय सरकार कर रही है स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा हैइस अवसर पर भूपेश देव साहू थानेश निर्मलकर मनोज नगारची, पुरोहित बंजारे, भीम साहू, कमलेश, नीरज, चेतन सिन्हा, रोहितहरीशंकर नगारची, चेतन साखरे , संतोष मौर्यावंशी, जनक साहू, बिसाहू धिवर, गुलसन, यशवंत निर्मलकर, रतन ध्रुव, तथा कुरुद विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments