Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन हाईक से लौटे धमतरी जिले के स्काउटर-गाइडर, साझा किए अनुभव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन शिविर (हाईक) से धमतरी जिले के स्काउटर-गाइडर सफलतापूर्वक लौट आए हैं। इस राज्य स्तरीय हाईक में जिले से चयनित एडवांस स्काउट मास्टर दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत एवं सोहनलाल साहू ने सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 90 स्काउटर-गाइडरों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर शिविर संचालक अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू, सरिता पाण्डेय, जेमरिना एक्का, सीमा साहू, एसओसी अमित क्षत्रिय सहित राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।

हाईक के दौरान प्रतिभागियों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला माता, बगलामुखी माता, ब्रजेश्वरी माता एवं चामुंडा माता के दर्शन किए। साथ ही धर्मशाला, मैकलॉडगंज, डलहौजी, पंचपुला, कालाटाप, खज्जियार (मिनी स्विट्जरलैंड) और डल लेक जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।प्रतिभागियों ने जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वैष्णो देवी के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने 17 किलोमीटर की पर्वतीय चढ़ाई सहित कुल 35 किलोमीटर की ट्रेकिंग कर साहस एवं धैर्य का परिचय दिया।

डलहौजी स्थित वार मेमोरियल का भ्रमण कर प्रतिभागियों ने भारतीय सेना, नौसेना एवं वायुसेना के इतिहास, शौर्य और पराक्रम की जानकारी प्राप्त की। वहीं डलहौजी पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को संस्था के इतिहास, गतिविधियों और राष्ट्रीय ट्रेकिंग कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।मैकलॉडगंज में प्रतिभागियों ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से जुड़े मंदिरों का भ्रमण कर ध्यान एवं योग किया तथा तिब्बती संस्कृति और जीवनशैली का अध्ययन किया। खज्जियार में विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाईक से लौटने पर जिला मुख्य आयुक्त चेतन प्रकाश हिंदूजा, जिलासंघ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष कृष्णाराम साहू, गजानंद साहू, जितेंद्र कुमार साहू, वनीता मगर, यशोदा सोनकर, डोलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, डीईओ मधुलिका तिवारी, जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवनलाल साहू, शशि बंसोर, जिला सचिव सोहनलाल साहू, डीओसी नेमलाल गंगेले, हीना भेंसले सहित जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments