छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कण्डेल के मेधावी छात्र-छात्राओं से सौजन्य भेंट कर उनकी...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कण्डेल के मेधावी छात्र-छात्राओं से सौजन्य भेंट कर उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक श्री साहू ने विद्यालय की छात्रा कुसुमलता बिपरे (पिता – संतोष कुमार बिपरे, कण्डेल) को 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में पंचम एवं जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा किरण साहू (पिता – चित्रसेन साहू, कण्डेल) को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान, निधि साहू (पिता – बलेश कुमार साहू, नवागांव) को 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान तथा दीपांशु यादव (पिता – दिनेश कुमार साहू, कण्डेल) को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नवम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कुछ अंकों के अंतर से राज्य स्तरीय सूची में अपेक्षित स्थान न मिल पाने के बावजूद ये सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रतिभाशाली, परिश्रमी और अनुशासित हैं। इनकी उपलब्धियाँ न केवल इनके परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और सीखने की लगन उन्हें भविष्य में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी छात्र-छात्राएँ आगे चलकर अपने क्षेत्र, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।
विधायक श्री साहू ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, आत्म विश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर ग्राम नवागांव के सरपंच लखन ध्रुव , मोहित साहू , रोशन लाल साहू , मनरखन लाल साहू , गणेश प्रसाद साहू , मंजूषा साहू , कुशाग्र साहू , बलेश कुमार साहू, राकेश कुमार साहू , उपस्थित रहे |


No comments