छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ग्राम बारना स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारना में आयोजित शेड निर्माण एवं सांस्कृतिक ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ग्राम बारना स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारना में आयोजित शेड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधायक श्री साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालय में शेड एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस अवसर पर आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में विधायक श्री साहू ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।
विधायक श्री साहू ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने विधायक श्री साहू का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू जी , नेहरू निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग अयोग , खिलेंद्र ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री मति माधुरी भूपेंद्र पटेल पूर्व जनपद सदस्य, दीपक पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बारना , अशोक साहू विधायक प्रतिनिधी धमतरी , ममता निषाद अध्यक्ष शाला विकास समिति , ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पोषण साहू , भूपेंद्र पटेल, अम्बर चन्द्राकर , पेमीन साहू , श्रीमति खेमेश्वरी साहू, यामिनी साहू, लक्ष्मी साहू, किरण बघेल, सोहद्रा पटेल सुमन पटेल, पार्वती निषाद, किर्तन पटेल, सोनम प्रजापति, सुषमा पटेल, तिजिया पटेल डोमन साहू, ज्ञानचंद साहू, मुकेश प्रजापति, आशीष पटेल, चोवा पटेल रोज. सहा.- नोमेश साहू, ऑपरेटर लक्ष्मी पटेल, भृत्य – केवल यादव समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत बारना खूबलाल साहू , लेमन साहू , रोशन साहू , निरज ध्रुव , परशुराम प्रजापति साथ में बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे


No comments