छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जनसंपर्क अभियान के तहत गंगरेल मंडल के ग्राम मालगांव पहुंचीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रं...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जनसंपर्क अभियान के तहत गंगरेल मंडल के ग्राम मालगांव पहुंचीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने जन-चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।जन-चौपाल में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रंजना साहू के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके विधायक रहते हुए गांव में हुए विकास कार्य आज भी मालगांव की पहचान और धरोहर बने हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उस समय कराए गए विकास कार्यों का लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है और गांव के विकास को लेकर आज भी उन्हें रंजना साहू से ही उम्मीद है।
ग्रामीणों ने कहा कि श्रीमती साहू हमेशा गांव के सुख-दुख में सहभागी रही हैं, यही कारण है कि उनके प्रति लोगों का विश्वास और अपनापन आज भी बरकरार है। जन-चौपाल में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी तथा गांव की जरूरतों और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया।ग्रामीणों के स्नेह और विश्वास से अभिभूत श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम ही किसी जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा सम्मान होता है। मालगांव के लोगों ने हमेशा उन्हें परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए जो भी विकास कार्य कर पाईं, वह क्षेत्र की जनता के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है।
श्रीमती साहू ने कहा कि गांव के लोगों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनना और सुख-दुःख साझा करना उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर वे हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा गांव के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


No comments