छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम धौराभाटा में दो दिवसीय निःशुल्क निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेश...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम धौराभाटा में दो दिवसीय निःशुल्क निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स, मुंबई के माध्यम से किया गया, जबकि आयोजन में रायपुर ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को निवेश संबंधी सही जानकारी प्रदान करना, वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और निवेश घोटालों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में 250 से अधिक ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय योजना, शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी, निवेश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कीर्तन साहू, डायरेक्टर, रायपुर उपस्थित रहे। श्री साहू, जो एवं वित्तीय विशेषज्ञ हैं, ने करीब दो घंटे के विशेष सत्र में निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया। उनके मार्गदर्शन से ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन एवं सुरक्षित निवेश के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत धौराभाटा के सरपंच त्रिलोचन साहू तथा तेज मिंझपाल का विशेष सहयोग रहा। उनके सक्रिय प्रयासों के कारण कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के नियमित आयोजन की मांग की।आयोजकों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगे भी निःशुल्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम नागरिक सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार निवेशक बन सकें।


No comments