छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - ग्राम छाती में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाअधि वेशन 6 एवं 7 जून को मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम छाती में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाअधि वेशन 6 एवं 7 जून को मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ग्राम छाती पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं सहकारी समिति प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती के प्राधिकृत अधिकारी ललित कुमार साहू ने वित्त मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की शाखा छाती में खोलने तथा किसानों की सुविधा के लिए दो-दो सौ मीट्रिक टन क्षमता वाले खाद गोदामों के निर्माण की मांग की। मांग पत्र सौंपने के साथ ही वित्त मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया गया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किसानों एवं क्षेत्रवासियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि बैंक शाखा और खाद गोदाम की सुविधा मिलने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।


No comments