Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मंडल प्रभारी की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  गुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मिर्रीटोला-पुरूर मंडल की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा मंडल प्रभारी की उपस्थिति...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

गुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मिर्रीटोला-पुरूर मंडल की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा मंडल प्रभारी की उपस्थिति में सामुदायिक भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।बैठक में मंडल प्रभारी कौशल साहू, सभापति तेजराम साहू, सभापति चंद्रिका गंजीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकीराम साहू, यादवराम साहू तथा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए मंडल परिवार की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।बैठक में मंडल प्रभारी कौशल साहू ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, सरकार की उपलब्धियों तथा संगठनात्मक संरचना को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

      इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा मंडल की ओर से पुलिस थाना मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।बैठक में महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप (गोल्डी) साहू, कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, मंडल उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, मीना सत्येंद्र साहू, जनार्दन सिन्हा, सविता साहू, दिनेश्वरी सिन्हा, संतोषी साहू, हीरामणी साहू, उत्तरा मरकाम, संजय साहू, अजेंद्र साहू, जागेश्वर साहू, अजय साहू, हेमंत साहू, यालेश साहू, राजेंद्र साहू, घनश्याम साहू, सुरेंद्र तिवारी, मिथलेश साहू, भानु साहू, रूद्रप्रकाश साहू, तोषण मरकाम, भीमसेन ध्रुव, रघुवीर साहू, अशोक गंजीर, विशाल सिंह, अश्वन साहू, धर्मेंद्र साहू, अशोक सिन्हा, नरसिंग चोरमार, ताम्रज सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, बिसम्भर साहू, तुलाराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments