छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा किताब-कलम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को जूते, मौजे, टाई एवं बेल्ट प्रदान किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन एवं विद्यालय प्रतिवेदन के साथ हुई, जिसे प्रभारी प्रधान पाठक प्रेमलता साहू ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सुशीला हरवंश, सभापति नगर पालिका परिषद अभनपुर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी धर्मदास जैन ने शिक्षकों से भयमुक्त, आनंददायक एवं नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण तैयार करने की अपील की।
सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नीलकमल गिलहरे (पार्षद), राजेश साहू (एबीईओ), रतनलाल गिलहरे (समाजसेवी) एवं लोकेश साहू (विधायक प्रतिनिधि) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ शौचालय, पुस्तकालय व्यवस्था, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक पुरणेंद्र पाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक एकलव्य साहू ने किया। कार्यक्रम के समापन पर एकलव्य साहू द्वारा अपनी नानी की पुण्य स्मृति में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हृदयराम गिलहरे, बीबी वर्मा, एन.डी. बंजारे, रामदास मिरी, इतवारी राम बघेल, राजेश्वरी अंसारी, जितेश्वरी साहू, इंदु प्रभा साहू, आरती यादव, फूलमणि माहेश्वरी, सुनीता सिन्हा, बिहारीलाल हरवंश सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments