Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुम्हार समाज की आरक्षित भूमि यथावत रखने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ कुम्हार समाज (रायपुर-धमतरी) ने कलेक्टर धमतरी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम बारना में कुम्हार समाज के लिए आ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ कुम्हार समाज (रायपुर-धमतरी) ने कलेक्टर धमतरी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम बारना में कुम्हार समाज के लिए आरक्षित भूमि को यथावत बनाए रखने की मांग की है।समाज ने बताया कि वर्ष 2008 में ग्राम बारना के खसरा नंबर 514/2 (रकबा 1.84 हेक्टेयर) और 514/3 (रकबा 2 हेक्टेयर) भूमि कुम्हारों के पारंपरिक व्यवसाय एवं मिट्टी उत्खनन के लिए आरक्षित की गई थी।

           वर्तमान में ग्राम पंचायत एवं कुछ ग्रामीणों द्वारा खसरा नंबर 514/2 में खेल मैदान बनाने तथा खसरा नंबर 514/3 को कुम्हार समाज को सौंपने का प्रस्ताव किया जा रहा है। कुम्हार समाज ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि खसरा नंबर 514/3 में उनके व्यवसाय के लिए उपयुक्त मिट्टी उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी पारंपरिक कुम्हारी (घड़ा-बर्तन बनाने) का कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा।समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि वर्षों से आरक्षित खसरा नंबर 514/2 ही कुम्हारों के लिए उपयुक्त मिट्टी वाला क्षेत्र है। इसे किसी अन्य प्रयोजन (जैसे खेल मैदान) के लिए परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए।

समाज की मुख्य मांग:-

ग्राम बारना में कुम्हार समाज के लिए आरक्षित खसरा नंबर 514/2 (1.84 हेक्टेयर) को यथावत आरक्षित रखा जाए।

कुम्हारों के पारंपरिक व्यवसाय को संरक्षित किया जाए। 

कुम्हार समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से शीघ्र उचित निर्णय लेकर समाज के हितों की रक्षा करने की अपील की है। यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर काफी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि इससे जुड़ा कुम्हार समुदाय का आजीविका का सवाल है। प्रशासन की ओर से इस ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments