Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मेघा-खैरझिटी मार्ग पर विभाग की सुस्ती उजागर; करोड़ों की परियोजना फाइलों में कैद, कागजों में विकास और सड़क पर गड्ढों का राज

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मेघा: - मेघा से खैरझिटी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मेघा:- मेघा से खैरझिटी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के लगभग 8 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की धीमी कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। यह सड़क मेघा से मधुबन, राकाडीह, नवागांव सहित कई गांवों को जोड़ते हुए नयापारा-राजिम मुख्य मार्ग तक पहुंच प्रदान करती है। शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में करीब 3.50 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी गई थी, लेकिन स्वीकृति के बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।

           बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज के छात्र, किसान, व्यापारी और आम नागरिक रोजाना इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का हिस्सा दिखाई नहीं देता, जिससे छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।ग्रामीणों ने सवाल किया है कि जब परियोजना को करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है तो आखिर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की उम्मीद में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन विभाग की सुस्ती से क्षेत्रवासियों की उम्मीदें टूट रही हैं। ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

No comments