छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में श...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल के उपाध्यक्ष संतोष बल्ला चंद्राकर ने प्रिंट मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने समाज की प्रमुख मांगों के साथ-साथ व्यापारियों एवं ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर अमल करते हुए छाती को नगर पंचायत बनाने की घोषणा मंच से की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छाती से झूरा नवागांव तक नहर-नाली मार्ग निर्माण तथा छाती में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन स्वीकृत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद समस्त ग्रामवासियों एवं भाजपा भोथली मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं के प्रयासों की भी सराहना की।ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, रामू रोहरा तथा मिश्री पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नेताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को मंजूरी मिली।


No comments