Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

वैवाहिक वर्षगांठ पर रंजना साहू एवं दीपेंद्र साहू को मिली शुभकामनाएं

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू तथा श्री दीपेंद्र साहू क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू तथा श्री दीपेंद्र साहू को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।इस अवसर पर शुभकामना संदेश में उनके दांपत्य जीवन की सुख, समृद्धि, प्रेम, विश्वास एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। शुभेच्छुओं ने कहा कि दोनों का साथ सदैव अटूट बना रहे तथा वे समाज और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें।

          शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनके जीवन में खुशियों का नया सवेरा बना रहे, हर कार्य में सफलता मिले और उनका दांपत्य जीवन सदैव सुखमय एवं प्रेरणादायी बना रहे।वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्रीमती रंजना साहू एवं श्री दीपेंद्र साहू को सभी शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments