छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ग्राम कोकड़ी निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता युगप्रभात साहू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम कोकड़ी निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता युगप्रभात साहू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।युगप्रभात साहू लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए बूथ अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
इस अवसर पर युगप्रभात साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा बूथ को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बूथ स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।


No comments