Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खैरा पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर, ग्रामीणों ने रखीं विकास कार्यों की मांगें

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ग्राम पंचायत कोकड़ी-खैरा में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिन...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम पंचायत कोकड़ी-खैरा में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा।ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव में बोर खनन एवं पाइपलाइन विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, शासकीय राशन दुकान भवन निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। इसके अलावा खैरा भाठाखार से मोंगरा के बाहरी हिस्से होते हुए नेशनल हाईवे चर्रा के आगे वाहन क्रॉसिंग तक बाईपास मार्ग निर्माण की महत्वपूर्ण मांग भी विधायक के समक्ष रखी गई।

          विधायक अजय चंद्राकर ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि गांव के विकास से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, सरपंच योगेश्वरी बाई, जनपद सदस्य कुलेश्वरी साहू, पंच रमाकांत साहू, जामुन यादव, गोदावरी कंवर, कुमारी बाई कंवर, शैलेंद्र साहू, नीता बाई साहू, रमेश्वर नवरंगे, बलीराम ध्रुव, नरोत्तम साहू, जनक राम, रेखराज, रामकृष्ण साहू सहित पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments