छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया तथा फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मांडवी, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव कामराय साहू, जानसिंह यादव, नगर पालिका पार्षद अर्जुन ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, लव चंद्राकर, गुरुदेव महिपाल, महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, पंकज जोशी, मंडल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर, सेक्टर अध्यक्ष पप्पू राजपूत, रुद्रनाथ साहू, कुलदीप कश्यप, पूर्व पार्षद रोशन जांगड़ा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, योगीराज चंद्राकर, विधानसभा अध्यक्ष यश चंद्राकर, सौरभ पाल, संतोष साहू, महेश साहू, ऋतुराज साहू, होमेन्द्र साहू, दीपक शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच सेवा कार्य करते हुए राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी और जनसेवा के भाव के साथ मनाया।


No comments