Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया "भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया "भव्य स्वागत कुरूद:- भारतीय राष्ट्रीय कां...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 


कुरूद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया "भव्य स्वागत

कुरूद:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांकेर प्रवास के दौरान कुरूद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक इंतजार के बाद श्री बघेल का आत्मीय अभिनंदन किया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र की समस्याओं एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता के बीच सक्रिय रहने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

           स्वागत कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्य कर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ श्री बघेल का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू भानुप्रतापपुर पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री मांडवी जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर पूर्व अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान पीसीसी सचिव आनंद पवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ओबीसी जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहूजिला कांग्रेस कमेटी सचिव कामराय साहू जानसिंह यादव नगर पालिका पार्षद अर्जुन ध्रुव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रवि शर्मा उपाध्यक्ष लेख राम साहू लव चंद्राकर गुरुदेव महिपाल महामंत्री चंद्र प्रकाश देवांगन पंकज जोशी मंडल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर सेक्टर अध्यक्ष पप्पू राजपूत रुद्रनाथ साहू कुलदीप कश्यप पूर्व पार्षद रोशन जांगड़ा एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू योगीराज चंद्राकर विधानसभा अध्यक्ष यश चंद्राकर सौरभ पाल संतोष साहू महेश साहू ऋतुराज साहू होमेन्द्र साहू दीपक शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments