Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा सिंधौरी कला स्कूल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सिंधौरी कला में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सिंधौरी कला में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा शिक्षा के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित करना था।कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखाई दिया। इस अवसर पर सरपंच दुलार साहू ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने एवं मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।उन्होंने जोशीले अंदाज में कहा, "उत्साह की लहर है, उमंगों का सैलाब है, प्रवेशोत्सव नहीं, यह सुनहरे भविष्य का आगाज़ है। आओ मिलकर ऐसा इतिहास रचें कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा गाँव सबसे आगे बढ़े।" उनके प्रेरणादायक उद्बोधन ने उपस्थित विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति नया उत्साह भर दिया।

            इस अवसर पर शिक्षाविद् जगजीवन मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित ग्राम प्रमुख श्रीकांत मिश्रा, परमेश्वर साहू, भीखम यादव, केवलराम साहू, शेखन साहू, छबिराम, रमेश साहू, गुलाबचंद साहू, जीवराखन साहू, लता साहू, अन्नपूर्णा साहू, नंदनी साहू, रागिनी साहू, रामेश्वरी ध्रुव, अंजू साहू, सरस्वती साहू, प्रधान पाठक भूपेंद्र साहू, मूलचंद मार्कण्डेय, पीताम्बर कंवर, प्रदीप सोनबेर सहित शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

           अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनत्व, आत्मविश्वास और उत्साह का भाव भी जागृत किया।

No comments