छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में माँ शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में माँ शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ शीतला से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता के भी प्रमुख केंद्र होते हैं। माँ शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ शीतला की कृपा से यह पावन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा तथा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से मंदिर के संरक्षण एवं विकास में सक्रिय सहयोग करने का भी आग्रह किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मान. ओंकार साहू जी विधायक विधानसभा धमतरी, दिलीप सेन जी ,जनपद सदस्य, धमतरी ,मान. श्रीमती उकेश्वरी फल्लेश कुमार साहू जी, पूर्व सरपंच मान. श्रीमती फूलवा लक्ष्मी नारायण साहू जी, पूर्व सरपंच मान. श्रीमती उषा बंशी लाल साहू जी, पूर्व सरपंच मान. श्री अशोक गुप्ता जी, एस.डी.ओ. (मंडी बोर्ड) मोहन साहू , श्रवण अडिल, दशरथ लाल साहू, लक्ष्मण साहू हरिशचन्द्र साहू, रूपेश साहू, मनोहर साहू, महेन्द्र साहू,व सरपंच श्रीमती सुमन प्रीतम साहू ,उप सरपंच रवि कुमार साहू, समस्त पंचगण- प्रीतम कुमार साहू, मालती साहू, प्रतीमा देवांगन, पवन सेन, फल्लेश कुमार साहू , मुकेश कुमार साहू, रोशनी देवांगन, होरीलाल साहू, संतोष साहू, साधना साहू , गौकरण साहू, तोमेश्वरी यादव, भानवाई साहू, तलाबाई साहू, ठीगेश्वरी नगारची.खिलेश्वरी साहू, मीनाक्षी साहू, पुष्येन्त साहू, यामिनी साहू, रानू देवांगन ,सचिव ध्रुव दास बघेल जनप्रतिनिधि , ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माँ शीतला की आरती एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।


No comments