छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- सद्गुरु कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर रविवार 28 जून 2026 को गोंडवाना भवन धमतरी में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- सद्गुरु कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर रविवार 28 जून 2026 को गोंडवाना भवन धमतरी में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, कवि गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संपादक प्रो. जी.आर. बंजारे "ज्वाला" रहे, जबकि महासंरक्षक श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहनलाल भारद्वाज, साहित्यकार श्रीमती कौशिल्या खुराना, अंतरराष्ट्रीय कलाकार करमा सम्राट घनश्याम सिंह ठाकुर, लोकगायक आत्माराम पटेल तथा लेखक प्रो. के. मुरारी दास शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद मनहरन लाल साहू ने कबीर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ राजगीत प्रस्तुत किया। आयोजित कवि गोष्ठी में मानसिंग ध्रुव, डॉ. बुदी प्रकाश मूर्ति, बुधराम साहू, कौशिल्या खुराना, घनश्याम सिंह ठाकुर तथा आत्माराम पटेल सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। खैरागढ़ की सुश्री लिली चौहान ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, कला-संस्कृति, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारती विश्वकर्मा, हसीना ध्रुव, पुष्पलता चौहान, डॉ. विक्रम लाहोरी, उमेश्वरी साहू, विष्णु राम साहू, रघुनाथ साहू, रोहित कुमार साहू, संतोषी बाई साहू, वीणा बाई साहू, चैनसिंग साहू, रूखमणी बाई साहू, कौशिल्या बाई दीवान, देवकी बाई कंवर, लक्ष्मीबाई निर्मलकर, पुष्पाबाई साहू, अनिता धृतलहरे, धनेश्वर प्रसाद साहू, डॉ. मोनिका महिलांग, डॉ. दीपक कुमार टंडन, टीकेराम साहू, नेमा साहू, घनश्याम साहू तथा रामबिलास निषाद सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में प्रेम सायमन, मदन लहरे, सुनील बंजारे, कल्याण साहू, अश्वनी कश्यप, मुन्ना गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


No comments