छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- नगर की लगभग 119 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में धमतरी विधायक ओंकार साहू श्रद्धापू...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- नगर की लगभग 119 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में धमतरी विधायक ओंकार साहू श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा धमतरी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।रथयात्रा के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, समरसता और मानव कल्याण का प्रतीक है। यह महापर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा धमतरी विधानसभा क्षेत्र विकास और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। विधायक ने रथयात्रा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और खुशहाली की कामना की।
धमतरी की ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा शहर की सबसे प्राचीन धार्मिक परंपराओं में शामिल है। लगभग 119 वर्षों से आयोजित इस रथयात्रा में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।इस अवसर पर धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा, यश राजपूत, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


No comments