Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ी लोक रामायण पर आधारित 'बनवासी राम' एल्बम की शूटिंग संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  सत्तू पटेल भाटापारा: - विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवंई (बोरसी) में छत्तीसगढ़ की लोक रामायण परंपरा को सहेजने और जन-जन त...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

सत्तू पटेल भाटापारा:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवंई (बोरसी) में छत्तीसगढ़ की लोक रामायण परंपरा को सहेजने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'बनवासी राम' श्रृंखला के अंतर्गत भव्य गीत-एल्बम की शूटिंग संपन्न हुई। शूटिंग के दौरान श्रीराम चरित्र मानस पर आधारित चित्रकूट महिमा प्रसंग एवं सीता श्रृंगार का भावपूर्ण फिल्मांकन किया गया।

      इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी गीत "राम जी करन लागे सीता के शृंगार, फूल तोड़े बढ़िया बनाए भैया हार..." का आकर्षक फिल्मांकन किया गया। इसके साथ ही "चले भोला के बरतिया", "अलबेला भोला" तथा हिंदी भाषा के भक्ति गीत "सदा शिव" और "छोटी सी पार्वती" सहित कुल पांच गीतों की शूटिंग भी पूर्ण हुई।

      इन गीतों के रचनाकार एवं स्वरदाता अंचल के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पार्श्व गायक, साहित्यकार डॉ. ललित सिंह ठाकुर (ग्राम कड़ार, भाटापारा) हैं। उन्होंने बताया कि इस संपूर्ण परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, रामायण परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

     एल्बम में ग्राम बोरसी (धवई ) की रामलीला मंडली के कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया। प्रमुख कलाकारों में भागबली धुरू, तेज कुमारी, मनेष पाल, सेवाराम निषाद, डॉ. राम सिंह साहू, हीरालाल सेन, शिवकुमार वर्मा, संजय शर्मा, मुकेश वर्मा, भागी निषाद, रवि मानिकपुरी, खिलेश्वर साहू, गजेंद्र वर्मा, भरत पैकरा, पाटेश्वर निषाद, रेशमलाल यदु, राकेश निषाद, अजय यदु, रामेश्वर यदु, रामलाल ध्रुव, नोहर सिंह ध्रुव, मायाराम साहू, सुखराम साहू, कार्तिक निषाद, नागेश वर्मा, चांदनी सेन, यामिनी निषाद, प्रिया पाल, वर्षा साहू, पूर्णिमा साहू, टिकेश सेन, राजा निषाद, हृदयलाल साहू एवं पुरोहित देवदास ने अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई।

                  एल्बम का निर्देशन रमेश यदु ने किया, जबकि छायांकन (कैमरामैन) एवं दृश्य निर्देशन की जिम्मेदारी जयदास मानिकपुरी ने संभाली। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी के मार्गदर्शन ने पूरे प्रकल्प को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।शूटिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय रंगमंच कलाकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण (सत्तू ) पटेल तथा शत्रुघ्न साहू (ढाभाडीह) भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति और समीक्षात्मक मार्गदर्शन की दर्शकों ने सराहना की, जिससे आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया।डॉ. ललित सिंह ठाकुर ने बताया कि यह एल्बम छत्तीसगढ़ की लोक कला, भक्ति संगीत और रामायण परंपरा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह मिलने की उम्मीद है।

No comments