छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी सम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिवनीकला, शाखा कुरूद द्वारा 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सिवनीकला स्थित समिति परिसर में संगोष्ठी एवं विचार गोष्ठी आयोजित कर किसानों को सहकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राधिकृत अधिकारी चंद्रप्रकाश साहू ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए बताया कि समितियां किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने, किसानों की आर्थिक समृद्धि तथा ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सहकारिता के प्रचार-प्रसार तथा किसानों तक शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर दाऊ टिकेश्वर चन्द्राकर, जनपद सदस्य टेकराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य सुशील साहू, सरपंच श्रीमती लता जितेश्वर ध्रुव, उपसरपंच दीपदान साहू, राधेलाल साहू, सुरित साहू, कुंजीलाल, सुरेश साहू सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments