छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में रिवेरा रिसोर्ट में गरिमामय सम्मान समा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भिलाई:- नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में रिवेरा रिसोर्ट में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, समय पर उपचार और संवेदनशील चिकित्सा सेवा में डॉक्टरों का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
समारोह में डॉ. श्रीरंजन राव (रेडियोलॉजी), डॉ. सुमन राव (नेफ्रोलॉजी), डॉ. असित नायक (कार्डियोलॉजी एवं एनेस्थीसिया), डॉ. सुषमा नायक (पीडियाट्रिक्स), डॉ. स्मिता पटेल (मेडिसिन), डॉ. यामिनी नायक तथा डॉ. अनय नायक को सम्मानित किया गया।
सम्मानित चिकित्सकों ने महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदना का विषय है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी के लिए स्वस्थ जीवनशैली आवश्यक है। इस अवसर पर चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा बेहतर पेरेंटिंग और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।कार्यक्रम में दिनेश कुमार गुप्ता, लोचन प्रसाद नायक, कुसुम नायक, सुमन देवांगन, हिमांशु देवांगन, कल्पना देवांगन, देवी प्रसाद नायक, प्रताप नायक, दिलीप नायक, जयंती नायक, विमल वर्मा, भुवनेश्वर वर्मा, भास्कर वर्मा सहित महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता की भावना से ओतप्रोत रहा।


No comments