छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदत्त शुक्ला का उनके निवास पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल और पुष...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदत्त शुक्ला का उनके निवास पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उनके लंबे राजनीतिक जीवन और पार्टी के प्रति समर्पित योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग समन्वयक एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला महामंत्री रमेश्वर साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रदेश व्यापार कांग्रेस प्रकोष्ठ के सचिव हितेंद्र केला, जिला सचिव मनोज अग्रवाल, गोकुल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि रामदत्त शुक्ला ने 50 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर समर्पित भाव से कार्य किया है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला ने सम्मान समारोह में पहुंचे सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए संगठन और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नेता रामदत्त शुक्ला के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ।


No comments