छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को जोरातराई 'अ' मंडल, भखारा, विधानसभा कुरूद, जिला धमतरी में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्णिमा साहू (सरपंच एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष), रामस्वरूप साहू (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), बंसीलाल साहू, पंचम पाल, ईश्वर निषाद (उपसरपंच), प्रकाश तारक (हाई स्कूल अध्यक्ष), प्रकाश निषाद, संतोष साहू (बूथ अध्यक्ष), रामजी तारक (बूथ अध्यक्ष), अशोक पाल, टेकराम निर्मलकर, हरिश्चंद्र तारक, देवनारायण साहू (पंच), बालमुकुंद साहू (पंच), राकेश पाल (पंच), लखेश्वरी साहू, तोरण कुर्रे, नरेश यदु, रिकेश निषाद, घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।


No comments