Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सहकारी सप्ताह समापन समारोह में सहकारिता मंत्री को सौंपा गया चार सूत्रीय मांगपत्र - नरेंद्र कुमार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में आयोजित सहका...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में आयोजित सहकारी सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था, जबकि समापन समारोह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर में आयोजित हुआ।समापन कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिनेश कश्यप, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के प्रतिनिधि प्रीतपाल बेलचंदन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को गुलदस्ता भेंट कर चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख मांगों में 1451 बैंक समिति प्रबंधकों की प्रस्तावित भर्ती में 50 प्रतिशत पद समिति कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने तथा भर्ती प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि समिति कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार का सकारात्मक निर्णय आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहकारिता मंत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेंगे।

No comments