छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम अरौद (ली) के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में "स्वस्थ जननी, सुपोषित शिशु" अभियान के तहत गोदभराई ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम अरौद (ली) के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में "स्वस्थ जननी, सुपोषित शिशु" अभियान के तहत गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें फल, पौष्टिक आहार एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ एवं सुपोषित शिशु का निर्माण होता है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जा रही है।
अंगिरा ध्रुव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव-गांव में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों के उचित पोषण एवं समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती युगलकिशोरी निषाद, सहायिका, मितानिन पार्वती सिन्हा, गर्भवती माताएं नीलम यादव, पूर्णिमा निर्मलकर, सरोज यादव एवं शांति बाई सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।


No comments