Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भोयना में शिव मंदिर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव रहीं मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम भोयना में भगवान शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम भोयना में भगवान शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।भूमि पूजन के दौरान अंगिरा ध्रुव ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। किसी भी गांव की पहचान केवल भौतिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से भी होती है।

उन्होंने कहा कि शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से ग्रामीणों की धार्मिक आस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

     कार्यक्रम में जनपद सदस्य कैलाश देवांगन, सरपंच श्रीमती पारथी ध्रुव, पंच सुलोचना देवांगन, मानकी मरकाम, रेखा टेकाम, लक्ष्मी ओटी, सीताराम गिरधर विश्वकर्मा, हरिराम साहू, हेमंत राम साहू, रामसिंग, यादराम साहू, सूरज सेन, राम मराई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments