Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हाई स्कूल सिर्री पर सवाल...! स्कूल संचालन से लेकर बैठक रजिस्टर तक अनियमितताओं के आरोप...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- शासन द्वारा विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किए जाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शासन द्वारा विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किए जाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन कुरूद विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सिर्री में इन निर्देशों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में समय से पहले स्कूल संचालन, VKS App में उपस्थिति दर्ज करने और बैठक रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय में लगभग कुल 23शिक्षक पदस्थ हैं। आरोप है कि विद्यालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया गया। वहीं, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच विद्यालय में केवल 3 शिक्षक ही उपस्थित मिले। यह भी बताया जा रहा है कि शिक्षकों की उपस्थिति VKS App में सुबह 7:30 बजे दर्ज की गई, जबकि शासन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है।

   मामले में नया मोड़ तब आया जब विद्यालय में मौजूद एक शिक्षिका ने बैठक का उपस्थिति रजिस्टर दिखाया। बताया जाता है कि रजिस्टर के 16वें कॉलम में बैठक का उल्लेख किया गया है, लेकिन बैठक उपस्थिति रजिस्टर में कुल 23 शिक्षकों में से केवल एक शिक्षक के ही हस्ताक्षर दर्ज मिले।

इससे यह सवाल उठ रहा है कि यदि बैठक आयोजित हुई थी तो उसमें अन्य शिक्षकों की उपस्थिति क्यों दर्ज नहीं है। हालांकि इस संबंध में वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य कुमार राम बांधे से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय सुबह 7:30 बजे से लगाया गया था तथा नए स्कूल गठन के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा, "जो करना है, कर लीजिए।

       वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत अध्यक्ष सीतेश्वर सिन्हा से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका स्पष्ट पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।अब यह मामला नएनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है या नहीं, इस पर भी नजर बनी हुई है। यदि जांच में शासन के निर्देशों के उल्लंघन, उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता अथवा बैठक रजिस्टर में विसंगति की पुष्टि होती है, अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी शासन के निर्देशों के कथित उल्लंघन पर संज्ञान लेते हैं या नहीं। या पहले की तरह फाइलों दबा दी जाएगी।

No comments