Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम मोतिमपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मगरलोड:- ग्राम मोतिमपुर में सोमवार को महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड:- ग्राम मोतिमपुर में सोमवार को महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा, राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि, मोतिमपुर, किसान मोर्चा मंडल मेघा के अध्यक्ष, संतुराम, चुम्मान लाल यादव, सोमदास, टेमन सहित ग्रामीण विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संदेश के साथ किया गया।

No comments