छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुरुद में शासन के निर्देशानुसार शाला प्र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुरुद में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष सारथी को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, जागरूक युवा एवं पत्रकार श्रवण साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित पालकों ने विश्वास जताया कि दोनों के नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।
विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ व्याख्याता एवं पूर्व बीआरसी राजेश पाण्डेय को समिति में शिक्षाविद के रूप में मनोनीत किया गया। उनके प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनुभव से विद्यालय के समग्र विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।प्राचार्य डी.के. साहू के निर्देशन में आयोजित बैठक में वार्ड पार्षद अर्जुन ध्रुव, विद्यालय के पूर्व छात्र तुकेश साहू, टी.एस. साहू, नम्रता देशमुख, लिजालिन दलाई, आकांक्षा सिंह, गिरधर लाल साहू, सुशीला साहू, अंजु गुप्ता, नरेन्द्र साहू, रामलाल मंडावी, सरस सोनी, कुंज बिहारी साहू, अमित कुमार साहू, शिव कुमार निषाद, हितेश कुमार, उत्तम पटेल एवं उपासना मानिकपुरी सहित अन्य सदस्यों को समिति में शामिल किया गया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनीष सारथी एवं उपाध्यक्ष श्रवण साहू ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर व्यवस्थाओं, पालकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच प्रभावी समन्वय तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक के अंत में प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा सफल निर्वाचन के लिए सभी पालकों का आभार व्यक्त किया।


No comments