Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने शहीद खिलेश कुमार ध्रुव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम शंकरदाह में वीर शहीद आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गय...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम शंकरदाह में वीर शहीद आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी अमर शहादत को नमन किया। अपने संबोधन में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि शहीद खिलेश कुमार ध्रुव ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाया है। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता और उनके आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

      श्रद्धांजलि सभा में महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा साहू, सरपंच श्रीमती रमी गौतम, सीता ध्रुव, दीपा निषाद, दिलेश्वरी, कल्याणी, घामेश्वरी ध्रुव सहित पंचायत प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और शहीद के प्रति सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

No comments