Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

"मन की बात कार्यक्रम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है - रंजना साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का प्रसारण...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का प्रसारण रविवार को पूरे देश के साथ धमतरी जिले में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने आमदी मंडल के ग्राम पोटियाडीह में मंडल महामंत्री अनिल तिवारी, वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

        कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्रहित, देशभक्ति, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों के प्रयासों की सराहना भी की।

        इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी मंच है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं, जिससे नागरिकों को राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अनिल तिवारी, जीतू यादव, जगत यादव, मोती हिरवानी, बसंत साहू, प्रीत निर्मलकर, मुन्ना पटेल, हेमलाल यादव, कुलेश्वर पटेल, सोनू साहू, दुधराम यादव, नारायण पटेल, रेशमा यादव सहित भाजपा के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments