छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम छाती स्थित आदिवासी समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह रविवार को गरिमामय वाता...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम छाती स्थित आदिवासी समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (धमतरी ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मंशाराम तुमरेकी, श्री मोहन तुमरेकी, श्री शिव कुमार चंद्राकर (जोन अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी), श्री शुभम यदु (महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), श्री भूपेन्द्र साहू (सेक्टर अध्यक्ष), श्री राकेश देवांगन (पूर्व सरपंच, छाती) एवं श्री पवन बघेल (विधायक प्रतिनिधि, छाती) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री ओंकार साहू ने कहा कि समाज के सामुदायिक भवनों का विकास सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस शेड के निर्माण से आदिवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती दानेश्वरी तेजेन्द्र यादव, उपसरपंच श्री रमेश यादव, ग्राम सचिव श्री ओंकार प्रसाद साहू सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा प्रभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त आदिवासी समाज छाती द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


No comments